गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर :अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार तथा ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को दी गई विदाई

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार तथा ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन अपनी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करके सेवानिवृत्त हो गये है।

इन दोनो कर्मचारियों की जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में विदाई समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। दोनो कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह, सूटकेश, छाता और छड़ी देकर विदाई दी गयी। कार्यक्रम का संचालन नाजिर सदर गिरीश मिश्रा द्वारा किया गया। अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार तथा ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन की विदाई के अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सेवा निवृत्त दोने अधिकारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि विदाई देना दुखदाई होता है। अपने 09 माह के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार के साथ बैठा हूॅ। अपर उपजिलाधिकारी द्वारा कई विभागो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जिसका इनके द्वारा निर्वहन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग का अपना ऑफिस नही है जिसके लिए भूमि आंवटित कराई गयी। अपर उपजिलाधिकारी बहुत ही सौम्य और सुशील है। ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन एक अच्छे कर्मचारी है। सेवानिवृत्ति के अन्तिम समय में भी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहे। काम के प्रति दोनो कर्मचारी सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने दोनो अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने जीवन में खुशहाल रहे तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार तथा ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कहा कि मेरे 10 माह के कार्यकाल में अच्छे ढंग से अपने दायित्वो का निर्वहन किया गया। किसी भी काम में पीछे नही रहे। ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सौम्य स्वभाव के है। इन दोनो अधिकारियों का लम्बा सेवाकाल रहा है। दोनो अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, तहसीलदार नौगढ़ ऋषि राम रमन, जिलाध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेमसागर चौधरी, मंत्री दिलीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनरूद्ध कुमार मिश्र, ओमप्रकाश पाण्डेय, सूर्यलता श्रीवास्तव, रामकेवल, उमाकान्त मिश्रा, तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button