गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
देशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़: पर्यवेक्षक के रूप में शोहरतगढ़ आये रुधौली विधायक, दिया जीत का मंत्र

आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक के रूप में शोहरतगढ़ आये रुधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने शोहरतगढ़ स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर मतदाताओं एवं सपा कार्यकर्ताओं से की वार्ता

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक के रूप में शोहरतगढ़ आये रुधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने शोहरतगढ़ स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर मतदाताओं एवं सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव पढ़े लिखे लोगो का है। बैलेट मतदान प्रक्रिया में सपा ने बाज़ी मारी थी, क्योकि पढ़ा लिखा तबका समाजवादी विचारधारा को पसंद करता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की दुबारा सरकार 5 किलो रासन, 1000 रुपया श्रम कार्ड सहित समूह सखी आदि को गुमराह करके बनी है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस वाले विवादित बयान को कहा कि यह उनकी निजी टिप्पड़ी व विचार है, जिसका सपा पार्टी समर्थन नही करती है। इसके साथ ही सपा विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दिये निर्देशो का हम स्वागत कर सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रतिबद्ध है। सपा कार्यकर्ताओं एवं सपा नीतियों के बल पर जीत की रणनीति बनाई गई है, जिस पर तेजी से कार्य करना है। इसके साथ ही विकास पुरुष कहे जाने वाले स्व० दिनेश सिंह की कर्म भूमि पर पर्यवेक्षक के रूप में आये रुधौली विधायक का सपा नेता व पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, वकील खान, गोपाल फौजी, बलराम चौरसिया, विष्णु उमर, विक्रम यादव ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, वकील खान, गोपाल फौजी, बलराम चौरसिया, विष्णु उमर, विक्रम यादव ने सपा पार्टी के प्रति अपने विचार रखे और पार्टी प्रत्याशी को जिताने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता विष्णु उमर ने किया।

Related Articles

Back to top button