दशहरा पर विश्व हिन्दू परिषद ने कराया भव्य शस्त्र पूजन

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा बर्डपुर के श्री राम जानकी मन्दिर परिसर में नगर अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया की अध्यक्षता में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम्परागत वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहमंत्री जय प्रकाश ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। शस्त्र पूजा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो हमें आत्मरक्षा और धर्मरक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र का उद्देश्य कभी आक्रमण नहीं, बल्कि केवल रक्षा और धर्म की स्थापना है। इस अवसर पर बौद्धिक करते हुए मनीष कुमार उमर वैश्य ने कहा कि शस्त्र पूजन केवल धार्मिक परम्परा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण है। आने वाली पीढ़ियों को साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा इसी परम्परा से मिलती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, भाजपा युवा नेता सत्य प्रकाश राही, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला प्रसार प्रमुख सन्दीप मद्धेशिया, गोरक्षा प्रमुख राकेश मिश्रा, नितेश पाण्डेय, सुमित यादव, बजरंज दल संयोजक सुरेश गुप्ता, डॉ0 नवीन श्रीवास्तव, डॉ0 एस0के0 मिश्रा, ग्राम प्रधान पंकज चौबे, महेन्द्र चौधरी, रामसेवक, अमन जायसवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, अनिल कुमार उमर वैश्य, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, राजकमल जायसवाल, हरीशचंद्र अग्रहरि, सन्दीप जायसवाल, पुनीत जायसवाल, कमलेश जायसवाल, सन्दीप यादव, अनिल मिश्रा, दीपक चौरसिया, विजय जायसवाल, दीपचन्द यादव, दिलीप मोदनवाल, प्रभात, इन्द्रजीत, विपिन सहित परिषद के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजन उपरान्त आरती एवं सामूहिक प्रार्थना कर राष्ट्र, समाज और धर्म की उन्नति की मंगलकामना की गई।




