गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : ठंढ से ठिठुरे लोग, महादेवा कुर्मी प्रधान ने जलवाया अलाव

कर्सर................भारतीय बौद्ध महाविहार के सामने अलाव जलवाते ग्राम प्रधान अजीजुद्दीन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मंगलवार सुबह कुछ क्षण के लिए दिखे सूर्य देव को गलन भरी पछुआ हवा ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। ठिठुरन के साथ गलन बढ़ गई, लोगो की गति रुक सी गई। ठंढ को बढ़ते देख बर्डपुर ब्लाक के ग्राम सभा महादेवा कुर्मी प्रधान अजीजुद्दीन ने अपने ग्राम सभा में अलाव जलाने की व्यवस्था किया। ग्राम सभा के पानी टंकी चौराहा, पचंगवा, महादेवा, बिहरी गांव में अलाव की व्यवस्था किया गया है।

भारतीय बौद्ध महाविहार के सामने जले अलाव को सेकने के लिए राहगीर रुक रुक कर हाथ सेकते रहे। प्रधान ने कहा पछुआ हवा के चलने से कोहरा वा गलन बढ़ गया है, गरीब आम जनमानस ठिठुरते दिखे, जिसके लिए ग्राम सभा में तत्काल प्रभाव से अलाव की व्यवस्था किया गया है। अलाव की व्यवस्था क्षेत्र के हर ग्राम सभाओं में जरूरी है। जिससे आम जन को ठंढ़ से बचाया जा सके। इस दौरान सुभान अल्लाह, अब्दुल समद, मिट्ठू, बाबू भाई, रामदीन, भंते धम प्रिय सहित राहगीर आग तापते दिखे।

Related Articles

Back to top button