गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

प्रशासन गाँव की ओर उपजिलाधिकारी ने लगाई चौपाल, सोनभद्र

"प्रशासन गांव की ओर" ग्राम पंचायत गोठनी में उपजिलाधिकारी ने लगाई चौपाल,भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश पर शुसासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गोठानी विकास खंड चोपन में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र ने किसान चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसका निस्तारण किया। किसान दिवस के अवसर पर गांव में किसानों की मुख्य रूप से समस्याओं का निस्तारण प्रशासन ने किया। जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने गांव के लोगों से कहा कि प्रशासन सदैव आपके साथ है आपके किसी भी शिकायत के निस्तारण के लिए प्रशासन की पूरी टीम गांव की ओर है। मौके पर ही इसका निस्तारण किया जा रहा है आज ग्राम पंचायतों में प्रत्येक सोमवार को रोस्टर के अनुसार जन चौपाल का आयोजन कर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। किसानों के शिकायतों के निस्तारण के लिए प्राथमिकता पर निवारण किया जा रहा है। किसानों को सरकार के सभी लाभकारी योजना को बताया गया। जन चौपाल में अपर जिलाधिकारी ने सभी का आह्वान किया कि आप अपनी बात को प्रशासन के समक्ष निसंकोच रूप से रखें उसका निस्तारण किया जा सके आज सभी को अपनी बात रखने का अधिकार संविधान में दिया गया है। आज किसान दिवस के अवसर पर तथा प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ विशाल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button