Uncategorized
बोले राजपाल कश्यप, जातिगत जनगणना बहुत जरूरी, सोनभद्र
समाजवादी पार्टी का जातिगत जनगणना को लेकर सोमवार को ओबरा विधानसभा के करगरा गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया l गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जातिगत जनगणना का होना बहुत जरूरी है l जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी तब तक हर वर्ग को लाभ नहीं मिलेगा l इसलिए उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना की अति आवश्यकता है l गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से गरीबों एवं पिछड़ों आम आदमियों का कोई सुनने वाला नहीं हैl हर वर्ग का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी l


