गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
गोरखपुरदेशधर्म / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

बड़हलगंज : सैकड़ो बहनो ने पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को बांधा राखी

बड़हलगंज, गोरखपुर।  भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के दिन भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को राखी बांधने एक, दो नही बल्कि सौ की संख्या मे बहनें पहुच गयी। रविवार को उपनगर बड़हलगंज के रामलीला रंगमंच के पास श्री त्रिपाठी को एक एक कर लगभग सौ की संख्या मे बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके यश व दिर्घायु होने की कामना की। श्री त्रिपाठी ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें भेट स्वरूप उपहार दिया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन का यह त्योहार भाई बहनों में आपसी विश्वास का प्रतीक है। भाइयों और बहनों के विशेष रिश्ते के पर्व को मनाते हुए आइये, हम हमेशा एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लें। इस अवसर पर जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, राजीव पाण्डेय, विनय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, श्रीमती सिंधु जायसवाल, तबस्सुम बानो, निशा जायसवाल, बनवारी प्रसाद, पप्पू निषाद, दिलीप निगम, झिनकू सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button