गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

खेत में सिचाई कर रहे किसान की बिद्युत स्पर्शाघात से मौत, करमा/सोनभद्र

मिर्च खेत की सिंचाई कर रहे बृद्ध किसान की करेन्ट लगने से गई जान। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी किसान की खेत में लगे पोल में लगे अर्थिग तार में करेंट उतर आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनारसी (57)लगभग पुत्र शिवनारायण निवासी बहेरा अपने खेत मे सिंचाई कर विजली के खम्भे के पास जाकर खड़ा हो गया।खम्भे में लगे अर्थिग तार में अचानक करेंट आ गया।बिजली के करंट से मृत्यु हो गई ईश्वर पुत्र बनारसी गम्भीर रूप से चोटिल हो गए ।बहेरा प्रधान पति धीरज सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत विजली का पोल लगा था अर्थिंग वाले तार में बिजली उतर जाने के कारण मिर्चा के खेत में मशीन के द्वारा सिंचाई कर रहे किसान पैर फिसल गया जिससे पोल के पास गिर पड़ा।पोल से सटे और करंट लग गया मौके पर ही मृत्यु हो गई ।परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केकराही ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। सहायक चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनील ने बताया कि पुलिस को सूचना दे गई है पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!