Uncategorized
ओबरा में मुख्तार अंसारी गैंग की सम्पत्ति सीज, सोनभद्र
ओबरा में माफिया मुख़्तार अंसारी गैंग की संपत्ति सीज़ ,बाराबंकी जिले के डीएम के आदेश पर सोनभद्र जिले के ओबरा में मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य के खिलाफ चला अभियान। थाना ओबरा पुलिस व थाना देवा जनपद बाराबंकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14 भाग 1 की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के भाई की पत्नी के नाम दर्ज लगभग 2 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति को किया गया कुर्क । दिनांक 6 सितम्बर 2022 को थाना ओबरा एवं थाना देवा जनपद बाराबंकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवा जनपद बाराबंकी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 287/2022 धारा 3 भाग 1 गैंगेस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी के सोनभद्र स्थित करीबी गैंग के सदस्य अफरोज खान उर्फ चून्नू के भाई उमेर खान की पत्नी यास्मिन खान के नाम दर्ज लगभग 2 करोड़ रुपये के मकान तथा भूमि को को धारा 14 भाग 1 के तहत जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी ओबरा की उपस्थिति में नियमानुसार कुर्क किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक श्रीराम कृपाल सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी, निरीक्षक केदार नाथ मौर्या थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी, उप निरीक्षक प्रवीन्द्र कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल अर्जुन थाना देवा, जनपद बाराबंकी, कांस्टेबल रविन्द्र यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी, हेड कांस्टेबल हेमन्त बारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र एवं महिला कांस्टेबल अनीता यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल थी।


