गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

पन्नूगंज पुलिस ने 1 किग्रा 900 ग्राम गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार, सोनभद्र

*थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.01.2023 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त *शिवधनी मोदनवाल पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मोदनवाल, निवासी बगौरा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 45 वर्ष* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 13/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. शिवधनी मोदनवाल पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मोदनवाल, निवासी बगौरा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 45 वर्ष । *बरामदगी का विवरण-* 1.एक किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.उ0 नि0 राजेश कुमार पाण्डेय, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र । 2. मुख्य आरक्षी मो0 इस्लाम, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र । 3.आरक्षी विकाश कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!