गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दो किराना दुकानों से लिए नमूने, जांच जारी, व्यापारियों में हड़कम्प

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान के तहत दो किराना दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूना लिया गया। अधिकारियों ने यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मिलावटी व नकली सामान की जांच के उद्देश्य से किया गया। आपको बता दें कि टीम ने दुकानों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और कुछ संदिग्ध सामग्री के सैंपल लिए नमूने लैब परीक्षण के लिए भेजे जायेंगे, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बेचने के निर्देश दिये हैं। यदि जांच रिपोर्ट में कोई अनियमितता पायीं जाती है, तो सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेेगी। आपको बता दें कि नगर पंचायत बढ़नी बाजार के माल गोदाम रोड गोला बाजार में खाद्य विभाग सिद्धार्थनगर एवं बस्ती के अधिकारियों ने दो थोक व्यापारियों के यहां छापा मारकर नमूने लिया। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों के आने की खबर मिलते ही बाजार में दुकान बन्द हो गयीं। सूत्रों द्वारा एक व्यापारी को साहब के बढ़नी बाजार में पहुंचने की खबर पहले ही टेलीफोन द्वारा मिल गई थी। जैसे ही व्यापारी को सूचना मिली, उसने अपने व्यपारी भाइयों को अवगत करा दिया कि साहब आ रहे हैं। जैसे ही ब्यापारी भाइयों को सूचना मिली, उन्होंने अपनी-अपनी दुकानें बन्द करना शुरू कर दिया। साहब के पहुंचने के पहले ही किराना और होटल आदि की दुकान फटाफट बन्द हो गयी थीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!