गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

महराजगंज : छट्ठ घाट पर विषेश रखा जाय ध्यान- उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज। नौतनवां नगर के सभी तीनो छट्ठ घाट डॉ0 राम मनोहर लोहिया छट्ठ घाट, भुंडी छट्ठ घाट व दोमुहान छट्ठ घाट पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान की अगुआई में मनाए जाने वाले छट्ठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुचे उपजिलाधिकारी नौतनवा दिनेश मिश्र ने सभी तैयारियों को बड़ी ही बारीकी से जांचा औऱ कुछ छूटे कार्याे की तरफ ध्यान दिलाया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवां ने बताया कि ष्नगर के सभी छट्ठ घाट का निरीक्षण किया गया है कार्य संतोषजनक है घाट पर आने वाले व्रतियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि ष्पालिका द्वारा सभी व्यवस्थाए चाक चौबंद करने में कर्मचारी जुटे हुए है और समय रहते सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त कर ली जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नौतनवा सुनील कुमार राय, शाहनवाज खान, अशोक कुमार, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, गोविन्द प्रसाद, खुर्शेद आलम व प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button