गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : डॉ० अरुण कुमार त्रिपाठी को राष्ट्रीय सलाहकार समिति का बनाया गया सदस्य

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाष्कर दूबे ने 26 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के बैठक में डॉ० अरुण कुमार त्रिपाठी (प्राकृतिक चिकित्सक) को मनोनीत किया राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य। डॉ० अरुण कुमार त्रिपाठी जनपद के सम्मानित समाजसेवी, प्रकृति प्रेमी को पर्यावरण हित में कार्य करने व छात्र संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।

इसकी जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता क्षितिज पाण्डेय ने देते हुये शुभकामनाएँ प्रेषित की। त्रिपाठी को राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य नामित होने पर देवेश मणि त्रिपाठी, संजय कुमार, अभय, नितेश पाण्डेय, आदित्य गुप्ता, सुनील चौधरी, दिब्या ने शुभकामनाएँ दी।

 

Related Articles

Back to top button