पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 6.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्वेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 6.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढेबरुआ पर मु0अ0सं0 51/2025 धारा 8/22छक्च्ै ।ब्ज् में पंजीकृत किया गया। वहीं आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त 36 बर्षीय विनय कुमार अग्रवाल पुत्र बद्री प्रसाद अग्रवाल निवासी वार्ड नं0-10 गोला बाजार नगर पंचायत बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। वहीं पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 6.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमला यादव, एसएसबी के उप निरीक्षक सा0 नितीश कुमार, हेड कांस्टेबल विजय गुप्ता, कांस्टेबल मनीष चौधरी, एसएसबी के कांस्टेबल सा0 अजीत भगत कांस्टेबल सा0 आनन्द यादव, कांस्टेबल सा0 कृष्णा मौर्या मौजूद रहें।




