निर्माणाधीन बस स्टेशन का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद के तहसील सदर अंतर्गत ग्राम घुघुलपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशन का आज जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु प्रगति का बार चार्ट तैयार किए जाने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्य की स्थिति का नियमित आकलन किया जा सके और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




