उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कृष्णानगर में आन्तरिक सुरक्षा हेतु बैठक हुई सम्पन्न

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कृष्णानगर में शुक्रवार को क्षेत्र पुलिस कार्यालय कृष्णानगर में आन्तरिक सुरक्षा हेतु बैठक सम्पन्न की गई। वहीं नेपाल कपिलवस्तु के कार्यालय प्रमुख पी0एन0 ईश्वर लौदारी की अध्यक्षता में इस कार्यालय के वार्ड क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों (नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय जांच) के प्रमुखों की उपस्थिति में आन्तरिक शान्ति और सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नेपाल के नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय जांच अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


