भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ‘गांव/बस्ती चलो’ अभियान, घर-घर पहुंची योजनाओं की जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव/बस्ती चलो’ अभियान के तहत वार्ड सिंहेश्वरी पुरम के बूथ संख्या 321, रोमापार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष वीरेन्द्र लोधी ने की, जबकि संयोजन नगर उपाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने किया।अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी उमेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर मित्तल, शक्ति केंद्र संयोजक/सभासद राजाराम लोधी, मनोज लोधी, सत्येन्द्र नाथ पांडेय, बबलू तिवारी, संतोष जायसवाल, मुन्ना पांडेय, रामवृक्ष लोधी, बृजेश लोधी, धनराज यादव, ओमप्रकाश सिंह, प्रेम यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




