उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विधायक ने लोकसभा व विधानसभा अध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट-मुलाकात कर लिया स्नेह और आशीर्वाद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारत की राजधानी दिल्ली में विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता जी से भारत गौरव अवार्ड फाउण्डेशन द्वारा भारत युवा पुरस्कार पायें जाने वाले विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट-मुलाकात कर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला जी के दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट-मुलाकात कर कुशल मार्गदर्शन एवं स्नेह आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में दिल्ली में ही राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा सहकारिता मंत्रालय) बी0एल0 वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके प्रेरणादायी विचारों एवं सुझावों से भविष्य के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और दिशा मिली।




