गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ट्रक के चपेट में आने से युवक हुआ घायल इलाज के दौरान मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। स्थानीय थाना गौरा चौराहा के अंतर्गत जैतापुर निवासी मिठाई लाल पुत्र आंधी आयु करीब 40 बृहस्पतिवार देर शाम करीब 8 बजे जैतापुर चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 40 मीटर दूरी पर घरेलू आवश्यक वस्तु खरीदने के लिए जा रहे थे तभी इटवा से गौरा चौराहा की तरफ जा रही ट्रक नंबर यूपी 25 एटी 1728 तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया । खून से लतपथ युवक को स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से नन्दनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालात नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान देर रात करीब 11रू30 बजे युवक की मौत हो गई उक्त घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष गौरा चौराहा हरीश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है एवं चालक व परिचालक पुलिस के गिरफ्त में है वही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है एवं अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!