सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से कुसुम यादव को मिली शोध की उपाधि

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से कुसुम यादव ने शोध की उपाधि प्राप्त कर की है। हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व अधिष्ठाता कला संकाय एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 हरीश कुमार शर्मा के निर्देशन में कुसुम देवी की विश्वविद्यालय में आयोजित शोध मौखिक विषय -ष्अवधि के संस्कार गीतों में अभिव्यक्ति स्त्री- सम्वेदनाष् पर सम्पन्न हुई। जिसमें बाह्य परीक्षक इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रोफेसर अमरेन्द्र त्रिपाठी रहे। अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर नीता यादव, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार दूबे, शिवपति पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द सिंह, डॉ0 शिवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शोधार्थी गण, कार्यालय सहायक आशीष यादव, राजेश यादव सहित अन्य लोग ने उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




