पीड़िता ने लगाया अपने पति की हत्या का आरोप

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसवानपुर की रहने वाली महिला शांति देवी ने गुरुवार को एक प्रार्थना पत्र दी है जिसने अपने पति की कत्ल का आरोप लगाई है। पीड़िता ने कहा कि मेरे पति मुंबई में एक कंपनी में काम करते थे उसके बाद 26 मार्च को गायब हो गए पता किया गया लेकिन पता नहीं चला जिसके बाद 30 मार्च को एक फोन आता है और कहा जाता है कि आपके पति का कुर्ला स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिले है। पीड़िता ने बताया कि उनके कमरे में दो लोग रहते है जोकि एक लोग महुआ माफी थाना उसका बाजार के निवासी है और एक का अज्ञात बताई लेकिन जब पूछा गया तो सही जवाब नही दिया है पीड़िता महिला ने संदेह करते हुए दो व्यक्ति के खिलाफ थाना उसका बाजार में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।



