गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति का 25 मार्च को धरना प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों की उपेक्षा किए जाने के विरोध में बैठक करके संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा 25 मार्च 2025 को जिला पंचायत के बगल स्थित टीन शेड में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाने का पर चर्चा की है।इस कार्यक्रम के माध्यम से पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से विलिडेशन एक्ट 2025 को समाप्त कर इसके साथ ही पेंशनभोगियों के पेंशन पुनरीक्षण (रिवीजन) के मुद्दे को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें समयानुसार आर्थिक राहत मिल सके।धरने में बुजुर्ग पुरुष एवं महिला पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों के लिए सुलभ और सुविधाजनक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।साथ ही, पेंशन के समानीकरण (इक्वलाइजेशन) में 15 वर्षों तक की जा रही जबरन वसूली को समाप्त कर इसे 11 वर्ष तक सीमित करने की बात भी रखी जाएगी।समिति द्वारा संसदीय समिति की संस्तुतियों के अनुरूप 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई यात्रा में 50 प्रतिशत किराया छूट बहाल करने की भी मांग की जाएगी।पेंशनर्स कल्याण समिति ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने तथा स्थायी परिसर भत्ता को न्यूनतम पारिवारिक पेंशन के बराबर करने की भी मांग रखी है।समिति ने सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की है,ताकि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!