गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाषा व गणित के नये शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण में सीख ले रहे शिक्षक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ में बुनियादी भाषा एवं संख्यानात्मक ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी पाठ पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे चरण का शुरुआत सोमवार को हुआ। जिसमें पचास-पचास के बैच में शिक्षक प्रशिक्षण के लिये शामिल हुये। विकास क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षकों द्वारा दूसरे चरण के प्रशिक्षण के पहले दिन परिचय सत्र के उपरान्त प्रशिक्षण के शेड्यूल की जानकारी साझा कर रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशिक्षकों ने बुनियादी साक्षरता, भाषा एवं संख्या ज्ञान, एनइपी 2020, गणित मेला आधारित जानकारी दी। प्रशिक्षक प्रवीण कुमार यादव, सत्येन्द्र, आनन्द प्रकाश गौड़, रोबिन व मनोज यादव ने प्रतिभागी शिक्षकों को कक्षा एक, दो व तीन के भाषा एवं गणित के पाठ्यक्रम और कक्षा चार व पांच के 42 दिवसीय शिक्षक योजना पर भी चर्चा किया गया। कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए भाषा व गणित के सहयोगी शिक्षण सामग्रियों गणित किट, प्रिन्ट रिच सामग्री, चार्ट्स के उपयोग का तरीका प्रशिक्षकों ने बताया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार के देख-रेख व दिशा निर्देश में चल रहे प्रशिक्षण में दो अलग अलग कमरों में पचास, पचास की संख्या वाले बैच के शिक्षकों आधुनिक तकनीक का सहयोग लेकर सुचारू प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मोहित कुमार वर्मा, पल्लवी सिंह, निधि सिंह, प्रियंका, निजामुद्दीन, राजनाथ राम, सन्तोष कुमार, संजीव कुमार, शमशाद अली, शत्रुघ्न, सुरेन्द्र कुमार यादव, स्वाति वर्मा, विजय प्रताप चौधरी, दिशा मिश्रा, बुद्धि सागर, आकांक्षा यादव, अमित प्रताप सिंह, अनुभव श्रीवास्तव, हरेन्द्र बहादुर सिंह, इब्राहिम, इमामुद्दीन, महेन्द्र यादव व धीरज त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!