उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे मशहूर चिकित्सक डॉ. सरफराज अंसारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के मशहूर चिकित्सक डॉ. सरफराज अंसारी सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डॉ. अंसारी अपने परिवार के साथ गोरखपुर से शोहरतगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान धानी बाजार के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की है।




