बैंकिंग कार्यों की समीक्षा में सीडीओ सख्त, ऋण वितरण में देरी पर जताई नाराजगी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सीडीओ ने सरकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण की धीमी प्रगति और स्वयं सहायता समूहों के लंबित मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बैंक प्रबंधकों को फटकार लगाई।मुख्य विकास अधिकारी ने श्मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनाश् और श्मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनाश् की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि व्यापारियों और युवाओं के आवेदनों को प्राथमिकता पर स्वीकृत किया जाए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए तहसीलवार मेगा क्रेडिट कैंप लगाने के निर्देश दिए।लंबित सीसीएल फाइलों पर नाराजगीस्वयं सहायता समूहों के बैक खाते खोलने और सीसीएल की कम स्वीकृति पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को अल्टीमेटम देते हुए कहा किरूविभाग से समन्वय बनाकर लंबित पत्रावलियों को एक माह के भीतर निस्तारित करें।किसी भी पात्र लाभार्थी को ऋण के लिए अनावश्यक परेशान न किया जाए।सीडी रेशियो को 44.03ः से बढ़ाकर 50ः से ऊपर ले जाने के लिए कार्ययोजना बनाएं।केसीसी और फसल बीमा की स्थितिबैठक में जानकारी दी गई कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जनपद ने 96.61ः लक्ष्य हासिल कर लिया है। सीडीओ ने पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में भी केसीसी लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को कैंप लगाकर किसानों को जागरूक करने को कहा।मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि सीएफएल/एफएलसी के माध्यम से गांवों में कैंप लगाए जाएं। इन कैंपों में ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाए।इस महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, लीड बैंक अधिकारी आर.के. सिन्हा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे, परियोजना अधिकारी डूडा नीरज अग्रवाल सहित समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।



