गुड वर्क को लेकर प्रयागराज में सम्मानित किये गए वायफ कर्मी इन्द्रेश तिवारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बायफ संस्था का 59 स्थापना दिवस वायफ हेड आफिस कार्यालय प्रयागराज में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बायफ में काम करने वाले लगभग पांच हजार कर्मचारियों और अधिकारियों में से 56 कर्मचारी व अधिकारियों में से सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के संतोरा/गौहनिया में कार्यरत बायफ केन्द्र प्रभारी इन्द्रेश तिवारी व तहसील नौगढ़ क्षेत्र के जाफर जोत केन्द्र प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। इस वाक्यांश से पता चलता है कि बाएफ संगठन ने अपने कर्मचारियों के अच्छे काम और समर्पण को पहचाना है, जिसके लिए उन्होंने शील्ड जैसे पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया है। सम्मानित होने पर न.पं. शोहरतगढ़ अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, शरदेंदु त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू, अशोक दूबे, गोपी रुंगटा, टिल्लू शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, राकेश राज,मोनू जायसवाल, श्रवण पटवा, गौरव उपाध्याय, सतेन्द्र कुमार,गणेश पाठक, रामबिलास चौरसिया, विक्रम यादव,अमन, नेहा यादव, निर्मला तिवारी, प्रीति जायसवाल, पवन ओझा आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।




