विधायक ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़।विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाद मुस्तहकम में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने पहुंचकर पूर्व के दिनों में आयोजित हुये खेल स्पर्धाओं अंतर्गत विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले तीनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मेडल, शील्ड व ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में असीम प्रतिभाएं छिपी हैं। अगर उन्हें सही प्रशिक्षण व मार्गदर्शन मिले तो वे क्षेत्र व समाज का नाम रोशन कर सकेंगें। विधायक ने खेल में रुचि वाले छात्र-छात्राओं को खेल संसाधन में सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में कार्यरत शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान रामदास मौर्य, विजय गुप्ता, अनिल मिश्रा, विवेक कुमार, विजय पांडेय, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, सन्तोष कुमार, वार्डेन नीलम चतुर्वेदी, चौन कुमार , मुस्तन शेरुल्लाह (राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक),पवन कुमार, सिद्धर्थ कुमार, नागेंद्र कुमार, मनमोहन, रेनू मद्देशिया, राकेश कुमार, प्रीती जायसवाल,मुस्तन शेरुल्लाह, मृदुलेश, रुबी यादव, रंजना, सरिता, चन्दा, रागिनी, सुनीता, शकुंतला,प्रदीप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।




