गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिकटा में श्रमिकों के लिए विशेष कैम्प लगाकर श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से किया गया लिंकेज

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। श्रम विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जीरो पॉवर्टी के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा बीओसीडब्ल्यू श्रम कार्ड बनाये जाने हेतु सोमवार को विकास क्षेत्र भनवापुर के ग्राम पंचायत सिकटा में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में ग्राम पंचायत कटारिया बाबू, मुबारकपुर, सिकटा, ताराव, फलफली, डिहवा से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने श्रम कार्ड बनवाये गयें। कैम्प का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान पात्र श्रमिकों का पंजीकरण किया गया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि बीओसीडब्ल्यू श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मातृत्व सहायता, बाल शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, आवास सहायता एवं पेंशन का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित मानव संसाधन वन महिला विकास संस्थान के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों से पंजीकरण कराने की अपील की। साथ ही महिलाओं को भी श्रमिक पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे भी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक जानकारी के अभाव में योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, लेकिन ऐसे आयोजनों से उन्हें मौके पर ही पंजीकरण और मार्गदर्शन मिल रहा है। कैम्प के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाए जाने की मांग की। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी जल्द ही ऐसे कैम्प आयोजित किये जायेंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जा सकें। इस दौरान श्रम विभाग से कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरजीत पाण्डेय, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से हृदय सिंह, मनीष यादव, हेमन्त गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!