गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 159 लोग लाभान्वित

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा कुल 159 लाभार्थियों को कानूनी सहायता, प्रमाण पत्र एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की गईं।कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विधिक सहायता जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!