गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम ने थाना महुली का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा थाना महुली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क/पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन अभिलेखों की प्रविष्टियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने थ्प्त् रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने थाना शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया, साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!