मेगा विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए सैकड़ों पात्र

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। स्थानीय लोहिया कला भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक विशाल श्मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविरश् का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून और जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया और मौके पर ही लाभ वितरित किए गए।दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, कान की मशीन और पेंशन प्रमाण पत्र सौंपे गए।पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स के छात्रों को सर्टिफिकेट और गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्र दिए गए।तहसील नौगढ़ व डुमरियागंज के लाभार्थियों को श्स्वामित्व योजनाश् (घरौनी) के प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सांकेतिक चेक वितरित किए गए।मत्स्य संपदा योजना, मिशन शक्ति और मातृत्व-शिशु मदद योजना के तहत भी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविंद राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरुण कुमार-चतुर्थ सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी रजत कुमार चौरसिया और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।न्यायाधीश महोदय ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य निर्बल वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और महिलाओं को त्वरित परामर्श उपलब्ध कराना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।




