श्री दुर्गा मंदिर बरघाट में सनातन उद्घोष कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, शिवमय हुआ पूरा परिसर

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर बरघाट (हिंदू शक्ति स्थल) में कर्मयोगी परिवार द्वारा आयोजित श्री आदि शक्ति मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा, श्री रुद्र महायज्ञ एवं सवा पाँच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर सनातन उद्घोष कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन से ही पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक महाजन ने दीप प्रज्वलन और सामूहिक आरती के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां दुर्गा के जलाधिवास पूजन के उपरांत सवा पाँच लाख पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन किया। सामूहिक भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक से मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और शिवमय हो गया।कथा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मध्य प्रदेश से पधारीं साध्वी सरस्वती जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल राम कथा नहीं, बल्कि राष्ट्र और सनातन चेतना का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। साध्वी सरस्वती जी ने श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, धर्म, सत्य और सदाचार का संदेश देते हुए कहा कि श्रीराम के आदर्श आज भी मानव जीवन को सही दिशा देने वाले हैं और उनका अनुसरण करने से समाज में संस्कार और सांस्कृतिक एकता सुदृढ़ होती है।उन्होंने यह भी कहा कि सनातन परंपरा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत कर रहा है। उनके विचारों से उपस्थित श्रद्धालुओं में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति नई चेतना और उत्साह का संचार हुआ।इस दौरान लवकुश ओझा, दिलीप पाण्डेय, मंटू पाण्डेय, राम प्रमोद यादव, केशव प्रसाद, रामनेवास यादव, जुग्गीलाल, चन्द्रपाल वर्मा, संतोष वर्मा, झिनकन गौतम, इंद्रजीत यादव, अमित कुमार गुप्ता, कपिल देव, ऋषभ श्रीवास्तव, ऋषि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




