अपर निदेशक किया ने जनपद की गौशालाओं का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में पशुपालन विभाग की संचालित गौशालाओं के वर्तमान यथा स्थिति जानने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से नामित गौशाला के नोडल अधिकारी अपर निदेशक ग्रेट 2 बस्ती मंडल बस्ती डॉक्टर जीवन लाल ने जनपद की गौशालाओं का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी डॉ जीवन लाल ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल रामगढ़, दूल्हा दरम्यानी,पिपरसन,बर्डपुर नंबर 3 और महादेव लाला गौशाला का औचक निरीक्षण करते हुए गौशाला से संबंधित 14 बिंदुओं का निरीक्षण किया। जिसमें गौशाला पर वर्तमान में उपलब्ध भूसा दाना,पशु आहार हरा चारा की उपलब्धता केयर टेकरों की संख्या,उनके मानदेय का भुगतान,अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण आख्या,पानी की व्यवस्था, पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था,पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग की व्यवस्था,गौशाला भुगतान इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की। नोडल अधिकारी डॉ जीवन लाल ने बताया कि शासन की मंशा है कि 50 गौवंश पशु से कम वाले अस्थाई गौशालाओं को शिफ्ट किया जाए और उन पशुओं को नजदीकी बृहद गौ आश्रय स्थल पर पहुंचाया जाए। इस क्रम में अस्थाई गो आश्रय स्थल दूल्हा दरमियां, पिपरसन और बर्डपुर नंबर 3 मे 50 गौवंश से कम की संख्या होने पर संबंधित को पत्राचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। नोडल अधिकारी ने गौशाला पर पहुंचकर वहां के केयरटेकरों से उनकी समस्या भी सुनी और संबंधित ग्राम सचिव से टेलीफोनिक वार्ता कर उसको त्वरित निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गौशाला के नोडल अधिकारी के भ्रमण के समय उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ डॉ राजबहादुर यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी बर्डपुर डॉ विनोद पांडे, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, अमित यादव भी उपस्थित रहे।




