उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बीएलओ से मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बूथ संख्या 45 गौरा अलीदापुर में कार्य बीएलओ विजय कुमार के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की है। संघ के जिला अध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने कहा कि बीएलओ के रूप में दायित्व निभाते हुए एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिक्षामित्र विजय कुमार द्वारा बीएलओ के रूप में योगदान दिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की घटना से वह और उनका परिवार डरा सहमा हुआ है। घटना में घायल शिक्षामित्र की शारीरिक व मानसिक स्थिति काफी खराब है। घटना की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज कर ली है, परन्तु आरोपित की गिरफ्तारी न होने से शिक्षामित्र और उनका परिवार काफी भयभीत है।




