गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूली वाहनों के मानक एवं स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत की गई बैठक

बलरामपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूली वाहनो के मानक तथा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित कराई गई ,उक्त बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ,यात्रीकर अधिकारी ,संभागीय निरीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया ,उक्त बैठक में सम्मिलित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों प्रबंधकों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि -समस्त विद्यालयों की वाहन फिटनेस का नवीनीकरण करवा लें ,बिना वैध दस्तावेज के वाहन संचालित न करें ,वाहनो का संचालन स्पीड लिमिट 40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से संचालित हेतु ड्राईवर को जागरूक किया जाए, ड्राईवर का पुलिस वेरिफ़िकेशन कराया जाए,स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दिया जाय तथा समय समय पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्कूल में जाकर वाहनो का निरीक्षण किया जाये , किसी भी स्थिति में जनपद के किसी भी विद्यालय में अनाधिकृत वाहनो का संचालन न किया जाय , अनाधिकृत वाहन संचालित पाये जाने पर स्कूल संचालकों पर सख़्त विधिक कार्यवाही तथा स्कूल की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर सहायक संभागीय अधिकारी सहित समस्त यातायात कर्मियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!