फॉर्म 6 व 7 के सम्बन्ध में लोगों को किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़़ अन्तर्गत विकास खण्ड नौगढ़ के सिरवत गांव में मंगलवार को पीडीए/एसआईआर जन जागरूकता चौपाल लगाया गया, जिसके आयोजक सपा नेता डॉ0 धीरेन्द्र यादव रहें। उन्होंने आईएसआर फॉर्म 6 व 7 के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक सहित 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान भी किया। सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ0 धीरेन्द्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के सिरवत गांव में पीडीए/एसआईआर जागरूकता जनचौपाल आयोजित कर वहां के लोगों को फॉर्म 6 और 7 के सम्बन्ध में जागरूक किया और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार बनाने के लिए विधानसभा शोहरतगढ़ की सीट जीताने का आह्वान किया। इस दौरान विनोद कुमार, शिवपूजन यादव, सेक्टर अध्यक्ष अर्जुन यादव, हरिश्चन्द्र, श्याम लाल, मो0 युनुस, बूथ अध्यक्ष जन्यती प्रसाद, कृष्णनन्दन, वीरेन्द्र कुमार, विकास, आलोक कुमार, बृजेश कुमार, अतुल सेन, मिथिलेश कुमार, राजकुमार, दीपेन्द्र, परमात्मा चौधरी, लालचन्द गौड़, शिव कन्नौजिया, छोटू पंडित, बृजनन्दन भारती, मो0 शरीफ, अशर्फी, रामदीन सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।




