हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। भगवान श्री कृष्ण की छठ्ठी के अवसर पर वृहस्पतिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर पर आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के तरफ से एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुजीत कौशल व रोहित कसौधन ने अपने साथियों और सहयोगियों के साथ चावल, छोला व हलुआ का प्रसाद वितरित किया। भण्डारे में नगर के साथ क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जय विजय गुप्ता, राजाबाबू कौशल, राजेश कौशल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ नगर के उत्तर यादव डीह स्थित काली माता मंदिर में भी यादव संघ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तरफ से भगवान श्रीकृष्ण की छड्ठ्ठी मनाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे मंदिर परिसर में पंडित वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी व मुनीन्द्र शास्त्री के नेतुत्व में समिति के कार्यकर्ताओ ने हवन पूजन किया। इस अवसर पर शाम को विशाल भण्डारा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जय वर्धन तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्यासी डुमरियागंज राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, व्यापार मण्डल के प्रभात जायसवाल, सपा के सुरेश पाण्डेय, अध्यक्ष राधेश्याम यादव, किशन रावत, हनुमान यादव, राहुल पाण्डेय, बब्बू यादव, राम बहाल, राजेश कुमार, बजरंगी यादव, रोहित यादव विनोद गौतम आदि मौजूद रहें।




