गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बच्चों ने बनाए मॉडल

दैनिक बुद्ध का सदंेश
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बीएसए ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तार्किकता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजने में सक्षम बनते हैं।कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर चयनित 70 बच्चों ने अपना मॉडल बनाया और क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा स्मार्ट लाइट, दिन-रात का घटित होना, निपुण रोबोट, वाटर प्योरीफायर, ड्रोनव्हीलर सहित कई नवाचारी और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच विजेताओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में प्रत्येक टीम से पांच बहुविकल्पीय प्रश्न, दूसरे राउंड में दो प्रश्न तथा अंतिम राउंड में पांच प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, जिला समन्वयक अमित शुक्ला व आशीष मिश्र सहित पुष्पनाथ दुबे, अरुण निषाद, उत्कर्ष श्रीवास्तव, शैलेश राय, महेंद्र कुमार, अर्चना जायसवाल, धीरज शुक्ला, राघव तिवारी, दीप्ति वालियान आदि उपस्थित रहे।छात्रों को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक आशीष मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने आती है। छात्रों में तार्किक क्षमता व व्यक्तित्व का विकास होता है।
मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मॉडल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बढ़नी के छात्र सूर्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय नितवल के छात्र अशरफ अली को मिला। तृतीय स्थान कंपोजिट विद्यालय कोहड़ा, भनवापुर की छात्रा शिवानी गुप्ता ने हासिल किया।
क्विज प्रतियोगिता में भनवापुर के छात्रों का दबदबा
क्विज प्रतियोगिता में भनवापुर के छात्रों का दबदबा रहा। प्रथम पांचों स्थान भनवापुर के बच्चों ने हासिल किए। प्रथम तीन स्थान पर कंपोजिट विद्यालय कोहड़ा की शिवानी गुप्ता, रोशनी गुप्ता व विजयपाल यादव रहे। चौथा स्थान कंपोजिट रामपुर के चेतराम व पांचवां स्थान कंपोजिट विद्यालय भरौली की वंदना यादव ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विज्ञान किट प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!