उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने बैठक में एसआईआर को लेकर गहन चर्चा किया एंव पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री ने अपने भाषण से कार्यकताओं में ऊर्जा डाल दिया। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा, सांसद जगदंबिका पाल,विधायक श्यामधनी राही,पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी,पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति.उपेंद्र सिंह,सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,साधना चौधरी,राम कुमार कुंवर,लाल जी त्रिपाठी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहें।




