गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पटाखा न फोड़ने व चाइनीज उपकरणों का प्रयोग न करने का दिलाया गया शपथ

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु अन्तर्गत हथिहवा में मथुरा प्रसाद चौधरी ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल पर छात्र-छात्राओं को चाइनीज उपकरण प्रयोग न करने और पटाखे को न फोड़ने के लिए शपथ दिलाया गया। वहीं प्रधानाचार्य राम अवतार चौधरी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि दीपावली के पर्व पर चीनी उपकरणों का प्रयोग ना करें व पटाखे न फोड़े। क्योंकि पटाखे फोड़ने से निकलने वाली गैस मानव जीवन के लिए काफी नुकसान दायक होती है। साथ ही यह सीधे-सीधे पर्यावरण पर प्रहार करती है। उन्होंने कहा कि हमें दीपावली पर खुशियां बाँटनी चाहिए, ना कि पटाखे फोड़कर दूसरों को तकलीफ देना चाहिए। पटाखे की तेज आवाज से जहां कहीं पक्षियों के अण्डे गिर जाते हैं। वही जमीन पर विचरण करने वाले तमाम छोटे जीव जन्तु मर जाते हैं। इसके अलावा पटाखों के फूटने के बाद उससे निकालने वाली धुंआ से अस्थमा और दमा रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे दीपावली पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे और ना ही चाइनीज उपकरणों का प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य राम औतार चौधरी, प्रबन्धक सविता चौधरी, अध्यापकगणों में प्रिन्स चौधरी, सुरेन्द्र, रवि यादव, शत्रुहन, गिरीश कुमार मिश्र, मनोज, मुलायम, ज्योति मिश्रा, प्रियंका, ज्योति, सुरभी, उर्मिला, अंजली सहित छात्र एवं छात्रा उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!