गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चौधरी अमर सिंह के आगमन पर सपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन

सिद्धार्थनगर। विधान सभा शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर सोमवार को जनपद में प्रथम आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। सपा के जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह में अमर सिंह ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि सपा को पूरे जनपद में मजबूत करने का कार्य करेंगे। अमर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान को आम जनमानस तक लेकर जाएंगे। पार्टी का जो भी निर्देश आदेश होगा मजबूती से कार्य किया जाएगा। नेता जी मुलायम सिंह के कार्य को देखा गया हैं। अखिलेश यादव के सरकार को भी देखा गया हैं। जहा युवावों, किसानों, व्यापारियों का पूरा सम्मान किया गया हैं। इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा। चार बार सांसद रहे वह एक भी ग्राम सभा बता दे कि एक जो सांसद आदर्श गांव बनाए हो। इससे पहले जनपद के मदनी, बढ़नी, ढेबरुआ, तुलसियापुर, सिसवा चौराहा, गनेशपुर, बानगंगा, शोरतगढ़, चिल्हिया, कापियां सहित अन्य जगह जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वगत किया। कार्यक्रम में विधायक डुमरियागंज सयैदा खातून, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुनीता गोस्वामी, अनिरुद्ध कुमार यादव, फिरोज आलम, रमजान अली, अब्दुल कलाम, पारस नाथ विश्वकर्मा, राम धीरज साहनी, मोहम्मद अकरम, अनिल यादव, राकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!