गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरक्षी किये गये लाइन हाजिर

बहराइच। बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सख्त रुख अपनाते हुए रानीपुर थाना क्षेत्र में हुई साउंड चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही सामने आने पर मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह गहलोत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित आरक्षी को तत्काल लाइन भेजने के निर्देश भी दिए गए।
इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!