फर्जी भारतीय आधार कार्ड के आधार पर जमीन का बैनामा कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले 02 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में वरि0उ0नि0 शिवनाथ गुप्ता मय हमराह हे0का0 अंशुल यादव व हे0का0 चन्द्रकेश, शिवम कुमार के द्वारा फर्जी आधार कार्ड के द्वारा जमीन का बैनामा कर आर्थिक लाभ उठाने वाले दो अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 298/24 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 में स्थानीय थाने में दर्ज की गई थी ; जिसमें फरार चल रहे वांछित अभियुक्तगण को विवेचक द्वारा दी गयी हुकुम तहरीरी के अनुपालन में दिनांक 13.03.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर बिटाना हास्पिटल के आगे करीब 100 मीटर की दूरी पर मल्हीपुर जाने वाले सडक के किनारे से अभि0गण पुत्तन शाह पुत्र मून्नू शाह निवासी ग्राम जौहरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच ,संदीप कुमार यादव पुत्र रामगुलाम निवासी हुलासपुरवा गांव पालिका नरैनापुर वार्ड नं0- 07 थाना भगवानपुर जिला बाँके नेपाल राष्ट्र को समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया द्य मिली जानकारी अनुसार अभियुक्त पुत्तन शाह द्वारा अभियुक्त कुमार यादव पुत्र रामगुलाम निवासी हुलासनपुरवा गांव पालिका नरैनापुर वार्ड नं0- 07 थाना भगवानपुर जिला बाँके नेपाल राष्ट्र का हरीशचन्द्र ब्/व् बाबूराम निवासी जौहरा कटराबहादुरगंज बहराइच के नाम से भारतीय आधार कार्ड बनवाकर वास्तविक हरीशचन्द्र ग्राम जौहरा की जमीन को अब्दुल खान पुत्र अब्दुल रहमान खान निवासी कटहना बानखुर्द थाना रिसिया जनपद बहराइच को जमीन का बैनामा कर देना व आर्थिक लाभ प्राप्त करना बताया गया।




