जनचौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी,,करमा/सोनभद्र

करमा। विकास खण्ड करमा के कठपुरवा एवं करमा ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमे ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दोनों गांवों में सफाई कर्मियों की टीम बनाकर सड़कों की सफाई कराई गई।खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने कठपुरवा पंचायत भवन पर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवासप्लस, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा आवास की मांग पर संबंधित सचिव को कार्यवाही करने के लिए कहा। ए, डी, ओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने करमा बाजार की सफाई करते समय मौके पर पहुंच कर सफाई कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। कुछ ग्रामीणों द्वारा आवास की मांग पर सचिव ने बताया कि लाभार्थियों का सर्वे कराया जा चुका है आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उक्त अवसर पर सचिव विनय कुमार यादव, ,प्रधान विनोद जायसवाल, कमलेश कुमार,राम विशाले समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

