गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

झूठे व भ्रामक पोष्ट से राजनीतिक छबि धूमिल कराने का प्रयास,,, राधिका पटेल,, सोनभद्र

जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट को लेकर करमा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके विरुद्ध फेसबुक पर झूठे और भ्रामक आरोप प्रसारित कर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
राधिका पटेल के अनुसार,  रामनिहोर यादव, जो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष  हैं, द्वारा एक साक्षात्कार में   उन पर माफिया से धन लेकर जिला पंचायत को उनके हाथों में सौंपने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार, असत्य और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सामाजिक छवि को गंभीर क्षति पहुँची है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त पोस्ट सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे उनकी मानहानि व्यापक रूप से हो रही है।
बताया कि इस संबंध में फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट सहित अन्य साक्ष्य उनके पास उपलब्ध हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने करमा थाना प्रभारी से प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!