सोनभद्र
प्रभारी मंत्री ने सदर ब्लाक प्रमुख को किया सम्मानित,, सोनभद्र

सोनभद्र। जिला प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा शनिवार को सदर ब्लाक प्रमुख अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत को दिल्ली विधानसभा क्षेत्र मंगोलपुरी में 33 साल बाद भाजपा प्रत्याशी को विगत तीन माह से लगातार प्रचार प्रसार कर जीत दिलाई जाने पर अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर बधाई दिया गया वहीं मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि यह जीत आम जनमानस आम जनता की है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाकर लोगों के बीच केंद्र और राज्य के कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए सभी उम्मीदवारों को विजई बनवाया सभी को हृदय से आभार। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा रमेश मिश्रा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


