गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

वन विभाग ने 5 हेक्टेयर वन भूमि कराया कब्जा मुक्त,, सोनभद्र

 

-वन भूमि कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी,

म्योरपुर स्थानीय वन रेंज के ग्राम पंचायत डडीहरा के जंगल किनारे वन भूमि कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ वन विभाग का गुरुवार को ।बुलडोजर चला और अवैध कब्जे से लगभग पांच हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराने के साथ कड़ी चेतावनी दी गई रेंजर जबर सिंह को शिकायत मिली थी कि उक्त गांव में जंगल की भूमि पर कुछ लोग कब्जा किए है और आगे भी कब्जे के फिराक में है। जिस पर तत्परता दिखाते हुए रेंजर ने वन दरोगा विद्या पांडेय,गोविंद शाह और बिट के वाचरों को मौके पर भेजा और कब्जा हटाने का निर्देश दिया।मौके पर वन विभाग की टीम देख कब्जा करने वाले भाग खड़े हुए।वन विभाग ने तत्काल जेसीबी बुला कर कब्जा करने वाले स्थान पर गड्ढा खुदवा दिया और चेतावनी दी कि आगे किसी ने भी वन भूमि पर अवैध कब्जा की कोशिश की तो नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

वन भूमि पर कब्जा करना या पेड़ काटना,बालू बोल्डर निकालना गलत है।वनों की रक्षा करने और पर्यावरण सरंक्षण के लिए ग्रामीणों को मिल कर काम करने की जरूरत है । जंगल सभी  के लिए उपयोगी है।किसी को अवैध कब्जा का अधिकार नहीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!