करनैलगंज क्षेत्र में एसडीएम के द्वारा अवैध आरा मशीनों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के वनप्रभाग अन्तर्गत अवैध आरा मशीनों की भरमार पर शुरू हुआ कार्यवाही का हंटर। प्राप्त चर्चा के मुताबिक करनैलगंज क्षेत्र में कई अवैध आरा मशीनों पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने शाहपुर बाजार में चार अवैध आरा मशीनों पर छापा मारा जिससे कर्नलगंज क्षेत्र सहित जनपद में अवैध आरा मशीनों के संचालकों में हड़कंप मच गया, छापेमारी के दौरान वन दरोगा अशोक पाण्डेय भी मौजूद दिखे।छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित प्रजाति की भारी मात्रा में लकड़ियां बरामद हुईं।आरा मशीन संचालक फरार हो गए,जिसके बाद एसडीएम ने मशीनों को बंद करवा दिया।जब्त लकड़ियों को वन विभाग को सौंपा गया है और वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं। मुकदमा भी दर्ज करायें जाने की चर्चा है। लोगों के मुताबिक यह तो सिर्फ बानगी जनपद के एक तहसील की यह हालत है अगर चारों तहसीलो में एसडीएम अपनी जिम्मेदारी दिखाएं तो अवैध आरा मशीन मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।वही अवैध प्रतिबंधित लकड़ियों की कटान और चिरान पर भी अंकुश लगाने की सम्भावना काफी हद तक बन जाती है।लेकिन जन चर्चा के मुताबिक वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के मिलीभगत से गली कुचो में एकांत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध आरा मशीनों का संचालन कहीं न कहीं बड़ा सवाल खड़ा करता है।वही विना परमिट के अवैध प्रतिबंधित प्रजाति और कीमती वृक्षों के कटान पर भी कार्यवाही नाममात्र से रोक लगा पाना सम्भव नहीं है।जानकारों की मानें तो अवैध आरा मशीनों और अवैध प्रतिबंधित वृक्षों की कटान नियमानुसार न होने पर सरकार को लाखों के राजस्व का भी नुक्सान होता है,जिसपर नकेल कहना जरूरी है।




