गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

सीएम डैशबोर्ड पर चल रही विकास कार्यों के योजनाओं के रैंकिंग की डीएम व सीडीओ ने की समीक्षा

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोण्डा। जनपद की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रही विकास कार्यक्रमों के योजनाओं के रैंकिंग की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की।प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने एनआरएलएम विभाग, जल निगम विभाग,फैमिली आईडी, पंचायत विभाग,विद्युत विभाग, पर्यटन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग,माध्यमिक शिक्षा विभाग,पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोवेशन विभाग,पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों की समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यों का शतप्रतिशत कार्य करते हुए फीडिंग कराकर रैंकिंग में सुधार लायें।समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों/ योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें और अपने विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें।कहा कि संबंधित विभाग सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लें।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव,उपनिदेशक कृषि, डीपीआरओ,जिला प्रोवेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,डीसी उद्योग बाबूराम,सहायक पर्यटन अधिकारी सभी संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीगण, समस्त बीडीओ, समस्त एडीओ पंचायतगण,नेडा विभाग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!