डॉ0 विनोद कुमार सिंह की भावभीनी विदाई हेतु शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ0 विनोद कुमार सिंह के स्थानान्तरण पर सोमवार को महाविद्यालय परिवार द्वारा लोअर हॉल में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ0 विनोद कुमार सिंह का स्थानान्तरण के0जी0के0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरादाबाद में हुआ है, जहां वे कल से अपने नवीन दायित्व का कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने की। उन्होंने डॉ0 विनोद कुमार सिंह के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता और विभागीय नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें भगवतगीता, शाल और मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ0 विनोद कुमार सिंह का योगदान महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय रहा है। रसायन विज्ञान विभाग के वर्तमान प्रभारी डॉ0 अजय सिंह ने डॉ0 विनोद कुमार सिंह को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने केक काटकर अपने प्रिय शिक्षक को शुभकामनाएं दीं। वहीं कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 अमित सिंह, डॉ0 रामकिशोर सिंह, डॉ0 अखिलेश शर्मा, डॉ0 प्रवीण कुमार, रमेश, पंकज कुमार सिंह, रत्नेश सोनी, शमशीरुल इस्लाम, अश्वनी सिंह, राजीव मिश्रा, राजकुमार सोनकर सहित बीएससी के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने डॉ0 विनोद कुमार सिंह के सरल स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन आत्मीयता और शुभकामनाओं के साथ हुआ।



